उत्तराखंड में हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों कांवड़िए आते हैं। लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा देखने को नहीं मिलेगी। जी हां उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच इस संबध में आपसी सहमति बनी है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि ‘आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कांवड़ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। कांवड़ संघों और संत महात्माओं से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों के बड़ी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं’। आगे भी पढ़िए यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM त्रिवेन्द्र के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, एक बार फिर हो सकते हैं क्वारेंटाइनसीएम त्रिवेन्द्र ने कहा है कि ‘जल्द ही इस बारे में राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बात की जाएगी’।
आज उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी व हरियाणा के मा. मुख्यमंत्री श्री Manohar Lal जी के साथ...Posted by Trivendra Singh Rawat on Saturday, June 20, 2020
आज उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी व हरियाणा के मा. मुख्यमंत्री श्री Manohar Lal जी के साथ...
17 Sep 2024
16 Sep 2024
15 Sep 2024
13 Sep 2024
12 Sep 2024
11 Sep 2024
10 Sep 2024
09 Sep 2024
08 Sep 2024