उत्तराखंड: राज्य के कई जगहों में फैला डेंगू मलेरिया, छः जिलों में मिले 52 मरीज
Published:
15 Oct 2023
उत्तराखंड के कई जिलों में डेंगू का प्रकोप फैला है। पौड़ी में 14, नैनीताल में 12, देहरादून, उधमसिंह नगर, और हरिद्वार जिलों में सात - सात और चम्पावत जिले में 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
उत्तराखंड के कई जिलों में डेंगू ग्रसित मरीज मिले हैं। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में 14 और नैनीताल जिले में 12 और उधमसिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार जिले में 7 - 7 और चम्पावत जिले में 5 डेंगू ग्रसित मरीज मिले हैं। राज्य के छः जिलों में 52 डेंगू के मरीज पाए गए हैं। अब तक उत्तराखंड में डेंगू ग्रसित मरीजों की संख्या 3,483 तक पहुंच गयी है। और इनमे से 3,218 डेंगू मरीज ठीक हो चुके हैं। और 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। बाकी 249 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उत्तराखंड के लोग इस डेंगू के प्रकोप से भयभीत हैं। हर दिन कोई नया डेंगू का मामला सामने आ रहा है। डेंगू मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में डेंगू से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ जिलों में डेंगू बहुत अधिक फ़ैल रहा तो साथ में उत्तराखंड के कुछ ऐसे भी भी जिले हैं जहां पर अब तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया। उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में अब तक को डेंगू का मामला नहीं मिला है।